
3 months computer courses after 12th आज की नई डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर हमारी ज़िंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है। सोचिए अगर कंप्यूटर या मोबाइल न हो तो हमारा दिन कैसे गुज़रेगा? चाहे दोस्तों से जुड़ना हो या ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, कहीं ऑफिस का काम करना हो या डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना हो—कंप्यूटर कहीं न कहीं हमारे जीवन का एक अहम् हिस्सा बन गया है।
अगर आपने 12th क्लास अभी-अभी पास किया है और आपको को लगता है कि “काश मुझे कंप्यूटर की थोड़ी और जानकारी होती,” तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
हम आपके लिए इस आर्टिकल में 3 months computer courses after 12th की गहराई से जानकारी देंगे ताकि आप बिना confusion के अच्छे से समझ सकें कि 12th के बाद आपके पास क्या-क्या 3 months computer courses के ऑप्शन हैं।
यहां आपको आसान भाषा में 3 महीने के कंप्यूटर कोर्स मिलेंगे, ताकि आप अपनी रुचि के हिसाब से सीखना शुरू कर सकें। हमारे इस ब्लॉग में आपको कोर्सेज की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।
Table of Contents
कंप्यूटर शिक्षा क्यों ज़रूरी है?
- हर सेक्टर में ज़रूरत: चाहे सरकारी नौकरी हो, प्राइवेट कंपनी या बिज़नेस – कंप्यूटर स्किल्स हर जगह काम आते हैं।
- जॉब में एडवांटेज: कंप्यूटर सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
- फ्रीलांसिंग और वर्क-फ्रॉम-होम: इंटरनेट की दुनिया में कंप्यूटर स्किल्स आपको घर बैठे काम करने का मौका देती हैं।
- कैरियर में ग्रोथ: बेसिक स्किल्स से शुरुआत करके आप एडवांस लेवल तक पहुंच सकते हैं।
3 months computer courses after 12th के फायदे
- जल्दी जॉब-रेडी स्किल्स
- कम समय और कम खर्च
- छोटे शहरों से भी उपलब्ध
- सरकारी व प्राइवेट दोनों जगह मान्यता
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध
3 months computer courses
3 months computer courses हम आपको 3 महीने में सीखने लायक कंप्यूटर कोर्सेज की जानकारी आसान भाषा में देंगे। ताकि आप सही कोर्सेज चुन सकें और बिना किसी confusion सीखना शुरू कर सकें। साथ के साथ हम आपको कोर्सेज को करने में कितनी फीस लगती है और कितना समय लगता है और साथ के साथ क्या-क्या करियर ऑप्शन हैं, उसकी भी पूरी जानकारी देंगे।
1. Digital Marketing Computer Course

digital marketing computer course इस शॉर्ट टर्म कोर्स में आपको इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और गूगल जैसे सर्च इंजन पर किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस को कैसे प्रमोट करना हीै, यहसिखाया जाता है। इसी को डिजिटल मार्केटिंग कहते हैं।
जैसा की आप लोग जानते हैं। आज आजकल हर छोटी से बड़ी कंपनी चाहती है कि उनका बिजनेस ऑनलाइन दिखे और आगे बढ़े, जिस कारण से डिजिटल टल मार्केटिंग कंप्यूटर को इस टाइम में एक एक मोस्ट डिमांडिंग को बन गया है और आने वाले समय में इसकी मांग और भी भी बढ़ जाए।आगरा: अगर आप डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में और डिटेल में जानना चाहतेहैं, तो हमने इसके ऊपर एक विस्तार से ब्लॉग लिखा है https://seekhosab.in/can-i-do-digital-marketing-course-after-12th/ इस लिंक पर जाकर चेक कर सकतेहैं।
अगर आपको सोशल मीडिया पसंद है और डिजिटल मार्केटिंग में मज़ा आता है, तो यह कोर्स आपके लिए बहुत बढ़िया ऑप्शन है।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹1000 – ₹25,000
- करियर: डिजिटल मार्केटर, फ्रीलांसर, SEO एक्सपर्ट
2. Graphic Design computer course

दोस्तों, Graphic Design computer course एक ऐसा क्रिएटिव क्षेत्र है जो न सिर्फ आपकी imagination को shape देता है बल्कि आपको एक मजबूत करियर बनाने का भी मौका देता है। अगर आपको क्रिएटिव आइडियाज़ को खूबसूरत डिज़ाइन्स में बदलने का शौक है, तो यह 3 month computer course आपके लिए एकदम सही चुनाव है।
इस कोर्स में आपको प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइन टूल्स जैसे Photoshop और Canva का उपयोग करना सिखाया जाएगा। सिर्फ 3 महीनों में आप posters, social media creatives, branding materials और कई तरह के impactful डिज़ाइन्स बनाना सीख सकते हैं। यह स्किल्स आपको freelancing, digital marketing, advertising, और personal branding जैसे क्षेत्रों में शानदार अवसर प्रदान कर सकती हैं।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹1000 – ₹20,000
- करियर: ग्राफिक डिज़ाइनर, फ्रीलांसर, क्रिएटिव एजेंसी
3. Video Editing computer course

दोस्तों, वीडियो एडिटिंग सच में आज की सबसे cool और क्रिएटिव स्किल्स में से एक है। सोचो, एक सिंपल सा वीडियो जब इफेक्ट्स, म्यूज़िक और कलर ग्रेडिंग के साथ एडिट होता है, तो वो पूरी तरह से नया और जबरदस्त लगने लगता है। इसी वजह से YouTube, Instagram Reels और फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे वीडियो एडिटर्स की हमेशा डिमांड रहती है। अगर आपको वीडियो को interesting और प्रोफेशनल बनाना पसंद है, तो ये 3 months का कोर्स आपके लिए परफेक्ट है।
इस कोर्स में आप Adobe Premiere Pro और Filmora जैसे टॉप टूल्स पर काम करना सीखोगे। सिर्फ 3 महीनों में आप कटिंग-ट्रिमिंग, ट्रांज़िशन, स्पेशल इफेक्ट्स, ऑडियो मिक्सिंग और कलर ग्रेडिंग जैसी ज़रूरी स्किल्स मास्टर कर लोगे। इन स्किल्स से आप freelancing करके पैसे कमा सकते हो, अपना YouTube चैनल ग्रो कर सकते हो या फिर डिजिटल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में एक दमदार करियर बना सकते हो।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹1000 – ₹20,000
- करियर: video editer, फ्रीलांसर, क्रिएटिव एजेंसी
4. Web Development computer course

कई स्टूडेंट्स को लगता है कि वेब डेवलपमेंट कोर्स एक हार्ड कोर्स है, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है दोस्तों। इस कोर्स को बेसिक लेवल से सीखना शुरू करने पर आप इसे बहुत आसानी से सीख सकते हैं। Web Development स्किल्स आज के समय की सबसे डिमांडिंग स्किल्स हैं। आने वाले समय में इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इस कोर्स में वेबसाइट डिज़ाइन और डेवलपमेंट सिखाया जाता है। इस कोर्स को आप केवल 3 महीने में अच्छे से सीख सकते हैं।
दोस्तों हमने आप लोगों के लिए फ्री HTML, CSS e-books और noteबनाए हैं जो आपको हमारे Telegram channel पमिल जाएंगे। link- https://t.me/seekhosab
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹1000 – ₹20,000
- करियर: Web Developer, फ्रीलांसर, government jobs ect.
5. Cyber Security and Ethical Hacking computer course

दोस्तों, आज के समय में जब हर छोटी-बड़ी चीज़ ऑनलाइन हो रही है, तब साइबर अटैक्स और डेटा चोरी की खबरें भी आम हो गई हैं। ऐसे माहौल में सबसे ज्यादा जरूरत उन लोगों की होती है, जो इस डिजिटल दुनिया को सुरक्षित रख सकें। यही काम Cyber Security और Ethical Hackers करते हैं। इस कोर्स को आप केवल 3 महीने में अच्छे से सीख सकते हैं।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹1500 – ₹35,000
- करियर: साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, एथिकल हैकर
6. Content Writing & Blogging computer course

Content Writing का कोर्स भी एक बहुत ही बढ़िया करियर ऑप्शन है। आज के समय में Content Writing स्किल काफी डिमांड में है। चाहे कोई छोटी कंपनी हो या बड़ी, हर किसी को Content Writers की जरूरत होती है। चाहे अपनी वेबसाइट पर आर्टिकल/ब्लॉग लिखवाना हो या YouTube की स्क्रिप्ट, सोशल मीडिया का कंटेंट हो या वीडियोज़ के टाइटल और डिस्क्रिप्शन—Content Writers की जरूरत हर जगह होती है। आसान भाषा में कहें तो कंटेंट राइटर का काम engaging और interesting आर्टिकल या ब्लॉग लिखना होता है। इस कोर्स को भी आप आसानी से तीन महीने में सीख सकते हैं।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹1000 – ₹20,000
- करियर: Content Writer, फ्रीलांसर Writer, Blogger
7. Multimedia and Animation computer Course

मल्टीमीडिया और एनीमेशन कोर्स एक क्रिएटिव कोर्स है, दोस्तों। इसमें आपको 2D और 3D एनिमेशन टूल्स की मदद से एनिमेशन बनाना सिखाया जाता है। इस दौरान टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो, वीडियो और ग्राफिक्स को मिलाकर शानदार प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं। जैसे कार्टून वीडियो, मूवीज़ में स्पेशल इफेक्ट्स या फिर मोबाइल गेम्स—ये सब मल्टीमीडिया और एनीमेशन की तकनीक से ही बनाए जाते हैं।इस कोर्स को भी आप आसानी से तीन महीने में सीख सकते हैं।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹5000 – ₹40,000
- करियर: एनीमेटर, वीडियो एडिटर, VFX आर्टिस्ट
8. Basic Computer Course (BCC)

बेसिक कंप्यूटर कोर्स (BCC) में लोगों को कंप्यूटर की बेसिक चीज़ें सिखाई जाती हैं, जैसे MS Word, Excel, PowerPoint जैसे टूल्स को कैसे उपयोग करें, इंटरनेट कैसे इस्तेमाल करें, ईमेल कैसे भेजें और टाइपिंग कैसे करें। ये सारी चीज़ें आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स में सिखाई जाती हैं। इस कोर्स को आप आसानी से तीन महीने में कर सकते हैं।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹3,000 – ₹6,000
- करियर: डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, टाइपिस्ट
9. Tally with GST computer course

बिज़नेस और अकाउंटिंग की दुनिया में Tally with GST कंप्यूटर कोर्स सबसे ज़्यादा डिमांडेड स्किल्स में से एक है। छोटे-बड़े हर बिज़नेस में आज अकाउंटिंग और GST मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की ज़रूरत होती है। अगर आपको accounts, finance या बिज़नेस मैनेजमेंट में इंटरेस्ट है, तो यह 3-months computer course आपके करियर के लिए एक game changer साबित हो सकता है।
इस कोर्स में आप सीखेंगे कि किस तरह Tally software का इस्तेमाल करके accounting entries, GST billing, taxation, inventory और payroll जैसी ज़रूरी चीज़ों को कैसे मैनेज किया जाता है।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹8,000 – ₹12,000
- करियर: अकाउंटेंट, GST कंसल्टेंट, बुककीपर
10. Advanced Excel & MS Office computer course

Advanced Excel & MS Office कंप्यूटर कोर्स आज के समय की सबसे ज़रूरी कंप्यूटर स्किल्स में से एक है। अगर आप ऑफिस वर्क आसान और स्मार्ट तरीके से करना चाहते हैं, तो यह 3-months computer course आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है। इस कोर्स में आपको Excel, Word और PowerPoint को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक सिखाया जाएगा।
- अवधि: 3 महीने
- फीस: ₹5,000 – ₹8,000
- करियर: MIS एग्जीक्यूटिव, ऑफिस एनालिस्ट
ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन कंप्यूटर कोर्स – कौन बेहतर?
ऑनलाइन: अगर आप ऑनलाइन 3 months computer course चुनते हैं, तो आपको समय की पूरा लचीलापन मिलता है। यानी आप अपनी सुविधा के अनुसार का कोर्स करने का समय तय कर सकते हैं। साथ ही, इन कोर्सों की फीस भी सामान्यत: कम होती है।
ऑफलाइन: ऑफलाइन 3 months computer course करने के अपने खास फायदे होते हैं। इसमें आपको लाइव प्रैक्टिकल का अनुभव मिलता है, जिससे सीखना और भी आसान और समझने योग्य बन जाता है। साथ ही, आप टीचर्स और क्लासमेट्स के साथ सीधे इंटरैक्ट कर पाते हैं, जिससे न सिर्फ पढ़ाई बेहतर होती है बल्कि नेटवर्किंग और लोकल जॉब कनेक्शन बनाने में भी मदद मिलती है।
सही कोर्स और संस्थान कैसे चुनें?
- अपने इंटरेस्ट के अनुसार कोर्स चुनें
- मान्यता प्राप्त संस्थान से करें
- प्रैक्टिकल ट्रेनिंग वाले कोर्स को प्राथमिकता दें
- डेमो क्लास ज़रूर लें
Free Online Courses with Certification Options
- SWAYAM
- NPTEL
- IBM SkillsBuild
- Great Learning
- upGrad
- YouTube.com YouTube without Certification
निष्कर्ष: 3 months computer courses after 12th
3 months computer courses after 12th आपके करियर की नींव मज़बूत कर सकते हैं। ये न सिर्फ़ कम समय में स्किल्स दिलाते हैं बल्कि अच्छे पैकेज वाली नौकरियों और फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स का भी रास्ता खोलते हैं।
हमारे इस वेबसाइट पर सिर्फ आप लोगों के लिए बिल्कुल फ्री की बुक और स्टडी मैटेरियल और नोट्स अवेलेबल कराए जाते हैं तो वेबसाइट पर आते समय उसे नोटिफिकेशन जरूर से अलाव करेंऔर हमारे कुछ सोशल मीडिया चैनल और पेज है उसको फॉलो करें लेटेस्ट अपडेट के लिए
क्या आप 12वीं पास करने के बाद कंफ्यूज है और सोच रहे हैं कि आगे अब क्या करें तो नीचे दिए गए सभी कोर्स आपके लिए हैं जाइए और अभी चेक कीजिए और अपने भविष्य को सही दिशा दीजिए और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करना ना भूले लिंक आर्टिकल में दिया गया है
- AI Education in India 2025 भारत में AI शिक्षा : भविष्य की नई क्रांति
- Computer courses after 12th | 12वीं के बाद Best Computer Courses
- Top 10 Best Diploma Courses After 12th for High Salary in 2025
- Hotel Management Courses After 12th – 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स कैसे करें?
- High salary courses after 12th science 2025 बेहतर करियर के विकल्प
- Top Courses After 12th 2025 में टॉप करियर ऑप्शन्स और प्रोफेशनल कोर्सेस